Shramik Vibhag Chhatravati Yojana 2022: श्रमिक विभाग भारत सरकार के महत्वपूर्ण विभागों में से एक है। श्रमिक विभाग के मजदूरों या श्रमिकों के हित में समय-समय पर महत्वपूर्ण योजनाएँ लायी जाती है।
श्रमिक कार्ड छात्रवृत्ति योजना 2022 इन्ही महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। जिसके अंतर्गत श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई में आर्थिक सहायता के तौर पर उचित छात्रवृत्ति दी जाती है।
प्रदेश के ऐसे मजदुर या श्रमिक जिनके पास श्रमिक कार्ड बना हुआ है वो इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। राजस्थान सरकार ने 2016 में श्रमिक कल्याण हित में इस योजना की शुरुआत की थी।
अगर आप भी श्रमिक विभाग की छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाना चाहते है तो इस लेख में श्रमिक कार्ड छात्रवत्ति आवेदन, पात्रता, छात्रवत्ति राशि, आवेदन की अन्तिम तिथि आदि से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी दी गयी है। कृपया इस लेख को तक जरूर पढ़े।
श्रमिक कार्ड छात्रवृत्ति योजना 2022 क्या है?
श्रमिक कार्ड छात्रवत्ति योजना राजस्थान के श्रमिक विभाग द्वारा वहाँ के पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की पढाई के लिए आर्थिक सहायता के तौर पर शुरू की गयी छात्रवत्ति योजना है।
इस योजना का नाम निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना है जिसके अन्तर्गत हिताधिकारी को 4000 रुपये से 35000 रुपये तक की छात्रवत्ति प्रदान की जाती है।
इस योजना के लिए हर वर्ष आवेदन मांगे जाते है जो भी हिताधिकारी इस छात्रवत्ति योजना के लिए पात्र है वो इसके लिए आसानी से आवेदन कर सकता है।
राजस्थान सरकार दे रही है सभी महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन यहाँ देखें सम्पूर्ण जानकारी
श्रमिक कार्ड छात्रवृत्ति योजना हाईलाइट
छात्रवृत्ति योजना का नाम | निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना |
योग्यता /पात्रता | कक्षा 6 से स्नातकोत्तर |
छात्रवृत्ति राशि | 4000 से 35000 रुपये |
आवेदन की अंतिम तिथि | 30 जून 2022 |
आवेदन फॉर्म | डाउनलोड करे |
ऑनलाइन आवेदन करे | यहाँ क्लिक करे |
ऑफिसियल वेबसाइट | विजिट करे |
श्रमिक विभाग छात्रवृत्ति योजना के लिए योग्यता या पात्रता
निर्माण श्रमिक शिक्षा और कौशल विकास योजना के लिए पात्रता की बात करे तो इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्रता निम्न है –
- आवेदक निर्माण श्रमिक के हिताधिकारी के रूप में पंजीकृत होना चाहिए
- इस छात्रवृत्ति योजना के लिए हिताधिकारी के पुत्र /पत्नी /पुत्री ही पात्र होंगे
- हिताधिकारी के अधिकतम दो संतान को या एक संतान और पत्नी को ही छात्रवृत्ति मिलेगी लेकिन मेधावी छात्र या छात्राओं के नकद पुरूस्कार के लिए कोई सीमा नहीं है।
- हिताधिकारी की संतान या पत्नी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान में कक्षा 6 से स्नातकोत्तर की कक्षा में नियमित अध्ययनरत होना चाहिए।
- मेधावी छात्र/छात्रा द्वारा नकद पुरस्कार प्राप्त करने के लिए कक्षा 8 से 12वीं तक की 75 प्रतिशत से उत्तीर्ण हो और डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक होने चाहिए।
- ऐसा हिताधिकारी जो लगातार एक वर्ष की अवधि तक अंशदान जमा नहीं कर रहा है वो इस छात्रवत्ति के लिए आवेदन नहीं कर सकता।
- हिताधिकारी की पत्नी के द्वारा छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए शिक्षण संस्थान में नियमित अध्ययनरत होने के साथ उसकी उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
श्रमिक विभाग छात्रवृत्ति योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
श्रमिक कार्ड छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होना आवश्यक है –
- आवेदन पत्र के साथ हिताधिकारी के पंजीयन पत्र की फोटो कॉपी
- हिताधिकारी के बैंक खाते की पासबुक के प्रथम पृष्ठ की फोटो कॉपी जिस पर नाम, खाता संख्या और IFSC कोड अंकित हो
- हिताधिकारी के आधार कार्ड व जन आधार कार्ड की फोटो कॉपी
- जिस कक्षा के लिए छात्रवृत्ति चाहिए उसकी मार्कशीट की फोटो कॉपी
- शैक्षणिक संस्थान के प्रमुख के द्वारा निर्धारित कॉलम में मोहर के साथ हस्ताक्षर किये जाना अनिवार्य है।
श्रमिक विभाग छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
श्रमिक विभाग छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार्य है, निम्न चरणों को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते है –
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी ईमित्र या श्रमिक विभाग कार्यालय से छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म आना होगा।
- छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म को आप यहाँ बताए डाउनलोड लिंक से भी डाउनलोड कर प्रिंट कर सकते है।
- इस आवेदन पत्र में मांगी गई सारी जानकारी सही से भर ले और अपने संस्थान के प्रमुख के हस्ताक्षर भी करवा ले।
- फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलघन करे।
- अब आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा इसके लिए आप अपने नजदीकी ईमित्र पर जा सकते है या स्वयं अपनी sso id से आवेदन कर सकते है।
- घर बैठे आवेदन करने के लिए अपनी sso id खोलें और श्रमिक विभाग पोर्टल का चयन करे
- आप अपनी योजना का चयन करें और आवेदन करे।
- सारी detail भरने के बाद आवेदन पत्र के साथ सभी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड कर ले।
- अब फाइनल सबमिट करें और आपके आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी
श्रमिक विभाग छात्रवृत्ति योजना में दी जाने वाली छात्रवत्ति राशि
श्रमिक विभाग के द्वारा निम्न प्रकार से छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी –
कक्षा | छात्र के लिए राशि | छात्रा/विशेष योग्यजन के लिए राशि |
कक्षा 6 से 8 तक | 8000 | 9000 |
कक्षा 9 से 12 तक | 9000 | 10000 |
आईटीआई | 9000 | 10000 |
डिप्लोमा | 10000 | 11000 |
स्नातक (सामान्य) | 13000 | 15000 |
स्नातक (प्रोफेशनल) | 18000 | 20000 |
स्नातकोत्तर (सामान्य) | 15000 | 17000 |
स्नातकोत्तर (प्रोफेशनल) | 23000 | 25000 |
श्रमिक विभाग के द्वारा निम्न प्रकार से मेधावी छात्र-छात्राओं को नकद पुरुस्कार प्रदान किया जाएगा –
कक्षा | छात्र/छात्रा के लिए नकद पुरुस्कार |
कक्षा 8 से 10 तक | 4000 |
कक्षा 11-12 | 6000 |
डिप्लोमा | 10000 |
स्नातक (सामान्य) | 8000 |
स्नातक (प्रोफेशनल) | 25000 |
स्नातकोत्तर (सामान्य) | 12000 |
स्नातकोत्तर (प्रोफेशनल) | 35000 |
सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन जाने कैसे करे आवेदन
श्रमिक विभाग छात्रवृत्ति योजना के लाभ
- इस छात्रवृत्ति योजना से गरीब श्रमिकों के बच्चों की पढाई के लिए आर्थिक मदद मिलेगी
- हिताधिकारी के बच्चों को 4 हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये तक की राशि मिलेगी
- कोई भी पंजीकृत हिताधिकारी इसके लिए आवेदन कर सकते है।
- इस छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने के लिए श्रमिक विभाग को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
- छात्रवृत्ति या प्रोत्साहन राशि मिलने से श्रमिकों के बच्चों का पढाई के प्रति रूचि बढ़ेगी
Shramik Card Scholorship Yojana 2022 FAQs
श्रमिक कार्ड छात्रवृत्ति में कितने पैसे आ रहे हैं?
राजस्थान श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के बच्चों या पत्नी को शिक्षा के लिए 4 हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये तक छात्रवत्ति या प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
श्रमिक कार्ड छात्रवृत्ति कैसे चेक करें राजस्थान?
श्रमिक कार्ड छात्रवत्ति का स्टेटस चेक करने के लिए आप अपनी sso id की मदद ले सकते है या फिर अपनी application number लेकर श्रमिक विभाग के ऑफिस में जाकर चेक कर सकते है।
श्रम विभाग राजस्थान शिक्षा छात्रवृत्ति कब आएगी 2022?
श्रमिक विभाग आवेदन के बाद उचित अधिकारियों के द्वारा अप्रूवल की प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद छात्रवत्ति राशि को हिताधिकारी के बैंक खाते में जमा कर दिया जाएगा।
दोस्तों इस लेख में हमने श्रमिक विभाग छात्रवृत्ति योजना 2022 के अंतर्गत गरीब मजदूरों और श्रमिकों के बच्चों को मिलने वाली छात्रवत्ति से सम्बंधित विस्तृत जानकारी दी। उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों व परिवार के साथ भी शेयर करे।