रुचिका जांगिड़ एक लोकप्रिय हरियाणवी गायक और अदाकारा है उनके हरियाणवी गानों को लोगों के द्वारा काफी पसन्द किया जाता है. इस लेख में हम रुचिका का जीवन परिचय (Ruchika Jangid Biography in Hindi) के बारे में पढ़ने जा रहे है।
रुचिका जांगिड़ पिछले कुछ सालों से हरियाणवी इंडस्ट्री में एक के बाद एक सुपरहिट गाने दे रही है। आज के समय में रुचिका जांगिड़ इतनी लोकप्रिय गायक है कि हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है।
रुचिका जांगिड़ गाने के साथ-साथ वीडियो में अभिनय करती हुई भी दिखाई देती है और वो एक बेहतरीन अदाकारा भी है इसलिए लोग उनको बहुत पसंद करते है। उनके हर गाने पर लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिलती है।
इस लेख में हम रुचिका जांगिड़ की जीवनी, विकी, बायो, आयु, लम्बाई, बॉयफ्रेंड, परिवार के बारे में जानकारी देंगे। अगर आप खूबसूरत अदाकारा अंजलि अरोड़ा के प्रशंसक है तो इस लेख को अन्त तक जरूर पढ़े।
रुचिका जांगिड़ का जीवन परिचय
पूरा नाम | रुचिका जांगिड़ |
जन्म तारीख | 27 नवंबर 1995 |
जन्म स्थान | शामली, उत्तरप्रदेश |
व्यवसाय | हरियाणवी गायक, अदाकारा, मॉडल |
शिक्षा | स्नातक |
विद्यालय | ज्ञात नहीं |
महाविद्यालय | ज्ञात नहीं |
राशि | तुला |
रुचिका जांगिड़ का शुरुआती जीवन और करियर
रुचिका जांगिड़ का जन्म उत्तरप्रदेश के शामली गाँव में 27 नवंबर 1995 को हुआ था। उन्होंने वहीं से शुरुआती शिक्षा प्राप्त की। पढ़ाई के साथ उनकी संगीत के प्रति रूचि जागृत हुई और उन्होंने संगीत सीखना शुरू कर दिया।
उन्होंने पढाई के साथ ही संगीत सीखना जारी रखा। एक बार उनकी मुलाकात हरियाणवी संगीत से जुड़े कलाकार टी आर भाई से हुई उनको रुचिका की आवाज बहुत पसंद आई, टी आर भाई ने रुचिका से एक हरियाणवी गाना गाने का अनुरोध किया।
रुचिका को उस समय हरियाणवी गानों के बारे में बिलकुल भी ज्ञान नहीं था उनकी रूचि केवल हिन्दी गानों में थी। टी आर भाई के बहुत अनुरोध करने के बाद उन्होंने हरियाणवी गाना गाने के लिए हाँ कर दी।
रुचिका जांगिड़ ने अपना पहला हरियाणवी गाना काली पिली टोले हो गाया था जो हरियाणवी प्रशंसकों को खूब पसंद आया था। इसके बाद उनकी हरियाणवी गानों के प्रति रूचि बढ़ी और उन्होंने एक के बाद एक कई गाने गाये।
रुचिका जांगिड़ के लोकप्रिय हरियाणवी गाने
बहु काले की | कोठे ऊपर कोठरी |
लाडो | पानी लेवण चाली |
परपोज़ | टेडी बियर |
घूँघट बैन | बदली बदली लागे |
कोका कोला | बंगलो |
आँख लड़गी | टोक |
दरोगा जी | नणदी के बीरा |
मारी जाटनी | थानेदार |
बहु रंगीली | लहरियो |
डर्मी कूल | कबूतरी |
रुचिका जांगिड़ का परिवार
रुचिका जांगिड़ के परिवार की बात करे तो वो अपने माता पिता के साथ उत्तरप्रदेश के शामली में रहती है। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई भी है जिसका नाम विकास जांगिड़ है। उन्होंने अपने परिवार के बारे में अधिक जानकारी शेयर नहीं की है अगर कोई जानकारी मिलती है तो इस लेख में अपडेट कर दी जायेगी आप निरंतर विजिट करते रहे।
रुचिका जांगिड़ का बॉयफ्रेंड, पति
रुचिका जांगिड़ अभी अविवाहित है वो फ़िलहाल अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रही है। वो हाल में किसी को भी डेट नहीं कर रही है।
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
पति | ज्ञात नहीं |
बॉयफ्रेंड | ज्ञात नहीं |
रुचिका जांगिड़ के सोशल मीडिया अकाउंट
रुचिका जांगिड़ के सोशल मीडिया अकाउंट की बात करे तो वो लगभग हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रीय है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.5 लाख से अधिक फोल्लोवर है और उनका एक यूट्यूब चैनल भी है जिस पर 9 लाख से भी अधिक सब्सक्राइबर हो चुके है और जल्द ही 1 मिलियन सब्सक्राइबर होने वाले है।
रुचिका जांगिड़ से जुड़े फैक्ट
- रुचिका जांगिड़ मूल रूप से उत्तरप्रदेश की रहने वाली है लेकिन वो हरियाणवी गाने गाती है।
- वो गाने के साथ वीडियो में परफॉर्म करते हुए भी दिखाई देती है।
- रुचिका को बॉलीवुड गाने सुनना बहुत पसंद है।
- रुचिका धूम्रपान और शराब का सेवन नहीं करती।
- रुचिका जांगिड़ विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी काफी लोकप्रिय है।
निष्कर्ष – इस लेख में हमने रुचिका जांगिड़ के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से जानकारी दी है उम्मीद है रुचिका से जुड़ी ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस पोस्ट से सम्बन्धी अगर आपके पास कोई जानकारी है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते है। हमारी वेबसाइट निरंतर विजिट करते रहे।
अन्य लेख भी पढ़े